Skip to main content

क्या सरकार PUBG को बैन करने जा रही है?

क्या सरकार PUBG को बैन करने जा रही है?


चीन पर एक बार फिर भारत द्वारा डिजिटल स्ट्राइक किया गया है । चीन के 47 और एप को भारत ने प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले भी भारत चीन के 59 एप को बैन कर चुका हैं। इतना ही नहीं , सरकार की नजरें और ऐसे ही 275 से ज्यादा एप पर हैं , जिनमें पॉपुलर गेमिंग एप पबजी भी है। आनेवाले दिनों में इन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक जिन कंपनियों का सर्वर चीन में है , उन पर पहले रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी जो एप बैन किये गये हैं , उनमें से अधिकांश क्लोनिंग वाले हैं। मतलब यह है कि पहले से जो एप बैन थे , उनके जैसे कुछ एप बना कर बाजार में उतार दिये गये थे। बैन किये गये 47 एप में जिनको शामिल किया गया है उसकी लिस्ट जल्द ही जारी होगी। हम सबको मालूम है कि भारत व चीन के बीच सीमा विवाद जारी है। जिसके कारण ही लद्दाख में पिछले महीने दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी। इसके बाद से ही चीन को लेकर भारत सरकार ने कुछ कड़े एक्शन लिए हैं। 

Translate 👇 to read in your language

पबजी पर भी नजर 

पबजी , Resso समेत 275 और चीनी एप पर सरकार की नजर है। अभी सरकार जांच रही है कि ये एप किसी भी तरह से नेशनल सिक्योरिटी व यूजर प्राइवेसी के लिए खतरा तो नहीं बन रही हैं। चीन के एप का लगातार रिव्यू जारी है। सूत्रों के मुताबिक कुछ चाइनीज एप द्वारा डेटा शेयरिंग और प्राइवेसी के नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया था।

सख्त नियम की तैयारी

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार अब एप के लिए सख्त नियम बना रही है , जिन पर सभी को खरा उतरना होगा , और यदि ऐसा नहीं होता है , तो उनपर बैन होने का खतरा रहेगा। इसका उद्देश्य साइबर सिक्योरिटी को मजबूत बनाना और देश के नागरिकों के डेटा को सिक्योर करना है। इस बाबत जल्द ही गृह मंत्रालय , सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय , आइटी मंत्रालय के बीच विचार - विमर्श की प्रक्रिया शुरू होगी।


Follow Us


Please 🙏 Subscribe us by clicking the "Subscribe" button given on top 🖕 for more updates

Comments

Popular posts from this blog

छठ पूजा का इतिहास और महत्त्व

  महाभारत काल  कहते हैं महाभारत काल में कुंती को सूर्य उपासना से कर्ण पुत्र के रूप में प्राप्त हुए थे. कर्ण खुद सूर्य के बहुत बड़े भक्त और उपासक थे. वे घंटों जल में खड़े रह सूर्य की पूजा करते और अर्घ देते थे . सूर्य को अर्घ देने की शुरुआत उसी समय हुई. महाभारत काल में ही जब पांडवों का राज-पाट सभी कुछ छिन गया तब द्रौपदी ने सूर्य की उपासना कर उन्हें इस संकट से उबारने की प्रार्थना की थी . Translate 👇 to read in your language रामायण काल रामायण काल में भी प्रभु राम और सीता माता ने लंका विजय के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष के पष्ठी को उपवास कर सूर्य की आराधना की और पुनः सप्तमी तिथि को सूर्योदय के वक्त सूर्य उपासना कर पूजा संपन्न की थी.  कहते हैं कि षष्ठी तिथि को सूर्य उपासना होने के कारण इसे षष्ठी पर्व कहा गया, जिसे बाद में छठ , षष्ठी के अपभ्रंश के रूप में कहा जाने लगा. वहीं, यह भी मान्यता है कि छठी देवी, भगवान सूर्य की बहन हैं . हमारी आस्था का सूचक है पर्व पौराणिक होने के साथ यह पर्व प्रकृति के प्रति हमारी गहन आस्था का भी सूचक है. कृषि कार्य के प्रति आदर को भी समर्पित है...

जिद्दी लोगों को क्यों जल्दी मिलती है सफलता

अगर आप जिद्दी है तो आप भी बन सकते हैं प्रधानमंत्री। जी हां, जिद्द एक ऐसी चीज है जो आपको सफलता के सीढ़ियों पे तेजी से चढ़ा सकती है। Translate 👇 to read in your language जिद्द क्या होता है जिद्द एक ऐसी चीज हैं, जो किसी इंसान को निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है। यानी जो व्यक्ति जिद्दी होते है वो किसी कार्य को तब तक नहीं छोड़ते जब तक वह उस कार्य में सफलता हासिल नहीं कर लेते है। इसलिए जिद्दी लोग ही अक्सर सफल होते है।  उदाहरण:–  राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी रहीं अरुणिमा सिन्हा, सन 2011 में ट्रेन से जा रहीं थी, और उनको कुछ गुंडों ने चलती ट्रेन से फेंक दिया था. पूरी रात रेलवे ट्रैक पर उन्हें असहनीय पीड़ा के साथ गुजारना पड़ा। अरुणिमा जी को इस घटना में अपना एक पैर गंवाना पड़ा और उनके दूसरे पैर में रॉड लगाई गई.  इस घटना के 2 साल बाद ही वह हिमालय की चोटी पर चढ़ने वाली पहली अपंग महिला बन गई। बहुत से लोगो ने उन्हें यह करने से रोका पर वह अपने जिद्द पे अड़ी रही और सफल बन पाई। जिद्दी होने के क्या क्या फायदे है 1. जिद्दी लोग दृढ़–संकल्प वाले होते है जिद्दी ...