Skip to main content

जिद्दी लोगों को क्यों जल्दी मिलती है सफलता

अगर आप जिद्दी है तो आप भी बन सकते हैं प्रधानमंत्री। जी हां, जिद्द एक ऐसी चीज है जो आपको सफलता के सीढ़ियों पे तेजी से चढ़ा सकती है।
Translate 👇 to read in your language
जिद्द क्या होता है
जिद्द एक ऐसी चीज हैं, जो किसी इंसान को निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है। यानी जो व्यक्ति जिद्दी होते है वो किसी कार्य को तब तक नहीं छोड़ते जब तक वह उस कार्य में सफलता हासिल नहीं कर लेते है। इसलिए जिद्दी लोग ही अक्सर सफल होते है। 

उदाहरण:– राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी रहीं अरुणिमा सिन्हा, सन 2011 में ट्रेन से जा रहीं थी, और उनको कुछ गुंडों ने चलती ट्रेन से फेंक दिया था. पूरी रात रेलवे ट्रैक पर उन्हें असहनीय पीड़ा के साथ गुजारना पड़ा। अरुणिमा जी को इस घटना में अपना एक पैर गंवाना पड़ा और उनके दूसरे पैर में रॉड लगाई गई. 
इस घटना के 2 साल बाद ही वह हिमालय की चोटी पर चढ़ने वाली पहली अपंग महिला बन गई। बहुत से लोगो ने उन्हें यह करने से रोका पर वह अपने जिद्द पे अड़ी रही और सफल बन पाई।

जिद्दी होने के क्या क्या फायदे है
1. जिद्दी लोग दृढ़–संकल्प वाले होते है
जिद्दी लोग जो ठान लेते है वो करके दिखाते है। वो हार मानने वाले लोग नहीं होते है। वो हर समस्या का समाधान निकाल लेते है। 
उनके रास्ते में कितनी भी बाधाएं आ जाए वो सबका हल निकाल लेते है। पर अपने लक्ष्य को हासिल कर के ही रहते है।

2. जिद्दी लोग परिवर्तनात्मक होते है
जिद्दी लोग सफल होने के लिए हर रास्ता अपनाते है, इसलिए उनकी सोच भी परिवर्तनात्मक होती है। यानी वो काम को सफल बनाने के लिए नए नए तरीकों को अपनाते है। जिसके कारण नए नए अविष्कार होते है। इसलिए जिद्दी लोग बहुत अभिनव भी होते है।

3. जिद्दी लोगों को अपने आप पे बहुत भरोसा होता है
जब हम किसी कार्य को करने निकलते है तो जरूरी नहीं की हम सफल हो जाए। और इस कारण आस पास के लोग, पड़ोसी हमारा मजाक उड़ाते है। जिस कारण एक आम इंसान निराश हो जाता है और उस कार्य को छोड़ देता है। पर एक जिद्दी इंसान को लाख असफलताओं के बावजूद भी भरोसा होता है की बस अगली बार सफलता मिलेगी ही मिलेगी।

4. जिद्दी लोग समय की कीमत जानते है
जिद्दी लोग सफलता पाने के लिए कोई भी रास्ता नहीं छोड़ते है तो वह समय की बर्बादी कैसे कर सकते है। वे लोग समय का सदा सुदुपयोग करते है। और अपना हर कार्य समय पे शुरू करते है।

यदि किसी चीज के फायदे होते है तो उसके नुकसान भी होते है। यह चीज यहां भी लागू होता है, जिद्दी होने के कुछ नुकसान भी होते है।

जिद्दी होने के क्या क्या नुकसान है
1. कुछ लोग जिद्द के कारण खुले दिमाग के नहीं होते है
यानी की कुछ लोग जिद्द के कारण सामने वाले की अच्छी बातो को भी नही सुनते है और अपनी बातो पे अड़े रहते है। जिस कारण से वो सफल होते भी है तो उनको समय अधिक लगता है क्योंकि वह कार्य को अपने तरीके से ही करने पे लगे रहते है। वह दूसरों की अच्छी सलाह को भी नजरंदाज कर देते है।

2. जिद्द के कारण कुछ लोग गुस्सैल हो जाते है
जिद्दी लोग अक्सर अपने कार्य में बहुत सारी असफलताओं का सामना करते है जिसके कारण उनका स्वभाव चिड़चिड़ापन हो जाता है और वो अधिक गुस्सा करने लगते है। और हम सब लोग जानते है की गुस्सा शरीर को धीरे धीरे खा जाता है।

इसलिए जिद्दी होना सही है पर हमें नकारात्मक चीजों में जिद्द नहीं पालना चाहिए और जिद्द को हमेशा सकारात्मक चीजों में लगाना चाहिए। और अगर असफल हो भी रहे है तो गुस्सा नही होना चाहिए और असफलता को एक सीख के तौर पे लेना चाहिए। अगर इस बात का पालन करेंगे तो अप भी एक दिन जरूर सफल होंगे।

Follow Us


Please 🙏 Subscribe us by clicking the "Subscribe" button given on top 🖕 for more updates

Comments

Post a Comment

If you have any doubts, queries or suggestions, please let us know.

Popular posts from this blog

क्या सरकार PUBG को बैन करने जा रही है?

क्या सरकार PUBG को बैन करने जा रही है? चीन पर एक बार फिर भारत द्वारा डिजिटल स्ट्राइक किया गया है । चीन के 47 और एप को भारत ने प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले भी भारत चीन के 59 एप को बैन कर चुका हैं। इतना ही नहीं , सरकार की नजरें और ऐसे ही 275 से ज्यादा एप पर हैं , जिनमें पॉपुलर गेमिंग एप पबजी भी है। आनेवाले दिनों में इन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक जिन कंपनियों का सर्वर चीन में है , उन पर पहले रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी जो एप बैन किये गये हैं , उनमें से अधिकांश क्लोनिंग वाले हैं। मतलब यह है कि पहले से जो एप बैन थे , उनके जैसे कुछ एप बना कर बाजार में उतार दिये गये थे। बैन किये गये 47 एप में जिनको शामिल किया गया है उसकी लिस्ट जल्द ही जारी होगी। हम सबको मालूम है कि भारत व चीन के बीच सीमा विवाद जारी है। जिसके कारण ही लद्दाख में पिछले महीने दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी। इसके बाद से ही चीन को लेकर भारत सरकार ने कुछ कड़े एक्शन लिए हैं।  Translate 👇 to read in your language पबजी पर भी नजर  पबजी , Resso समेत 275 और चीनी एप पर ...

छठ पूजा का इतिहास और महत्त्व

  महाभारत काल  कहते हैं महाभारत काल में कुंती को सूर्य उपासना से कर्ण पुत्र के रूप में प्राप्त हुए थे. कर्ण खुद सूर्य के बहुत बड़े भक्त और उपासक थे. वे घंटों जल में खड़े रह सूर्य की पूजा करते और अर्घ देते थे . सूर्य को अर्घ देने की शुरुआत उसी समय हुई. महाभारत काल में ही जब पांडवों का राज-पाट सभी कुछ छिन गया तब द्रौपदी ने सूर्य की उपासना कर उन्हें इस संकट से उबारने की प्रार्थना की थी . Translate 👇 to read in your language रामायण काल रामायण काल में भी प्रभु राम और सीता माता ने लंका विजय के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष के पष्ठी को उपवास कर सूर्य की आराधना की और पुनः सप्तमी तिथि को सूर्योदय के वक्त सूर्य उपासना कर पूजा संपन्न की थी.  कहते हैं कि षष्ठी तिथि को सूर्य उपासना होने के कारण इसे षष्ठी पर्व कहा गया, जिसे बाद में छठ , षष्ठी के अपभ्रंश के रूप में कहा जाने लगा. वहीं, यह भी मान्यता है कि छठी देवी, भगवान सूर्य की बहन हैं . हमारी आस्था का सूचक है पर्व पौराणिक होने के साथ यह पर्व प्रकृति के प्रति हमारी गहन आस्था का भी सूचक है. कृषि कार्य के प्रति आदर को भी समर्पित है...